पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

स्टूडेंट्स को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदपुर | हरिरायपब्लिक स्कूल मुकंदपुर में बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में ट्रैफिक विभाग एजुकेशनल सैल के इंचार्ज गुरमेल सिंह (नवांशहर) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 साल के विद्यार्थी भी अपना लाइसैंस बनवा सकते हैं परंतु वे बिना गेयर वाली गाड़ी वाला लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा 18 वर्ष या इससे ऊपर से व्यक्तियों के लिए लाइसैंस बनाना लाजमी है, जिससे दोपहिया तथा चार पहिया गाड़ी चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को चाहिए कि वे घर से निकलते समय सिर पर हैलमेट पहनकर निकलें, ताकि कोई अप्रिय घटना के दौरान सिर पर लगी चोट घातक साबित हो। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल सरबजीत कौर गिल ने कहा कि विभाग को चाहिए कि वे बच्चों की पढ़ाई को मुख्य रखते हुए स्कूलों तथा कालेजों में विशेष कैंप लगाकर मौके पर ही लाइसैंस बना जाएं, ताकि बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़े।

गांव मुकंदपुर के हरिराय पब्लिक स्कूल में सेमिनार को संबोधित करते हुए गुरमेल सिंह। (दाएं) सैमीनार में मौजूद बच्चे।