कैंप में 40 लोगों ने किया रक्तदान
संजीदासभ्याचार सोसायटी की ओर से गुरुद्वारा श्री चरन कंवल साहिब में रक्तदान कैंप लगाया गया।
कैंप का उद्घाटन एसजीपीसी के महासचिव सुखदेव सिंह भौर ने किया। ब्लड डोनर कौंसिल नवांशहर के डा. अशोक सूद की टीम ने 40 लोगों से रक्त एकत्र किया। सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह गोबिंदपुरी ने बताया कि कैंप सरवण सिंह राय की याद को समर्पित था।
कैंप के आयोजन में गुरदेव सिंह राय ने सहयोग दिया। कैंप में बलवीर सिंह झिक्का, धर्मपाल सिंह, विज राज नवांशहर, कुलवंत सिंह सहित अन्य रक्तदानियों ने 40 यूनिट रक्त दान किया।
रक्तदानियों को एसजीपीसी के महासचिव सुखदेव सिंह भौर ने स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।