पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा हमें भरोसा नहीं चाहिए, मांगें मानी जाएं

पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा हमें भरोसा नहीं चाहिए, मांगें मानी जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डनंबर-9 के श्री गुरु रविदास मंदिर में शुक्रवार को पंजाब पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन बलाचौर की मासिक बैठक केके सोनी की प्रधानगी में हुई।

बैठक के दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों सदस्यों की ओर से मांगों पर विचार-चर्चा करके प्रदेश सरकार से इन्हें मानने की मांग की गई। एसोसिएशन के महासचिव मास्टर भगवान दास ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी चिरकाल से लटकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और सिवाए आश्वासनों के उन्हें कुछ नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2014 से सितंबर 2014 के डीए की 10 प्रतिशत किश्त का भुगतान करने, 1 जुलाई 2014 से 7 प्रतिशत डीए की किश्त लागू करके बनता बकाया देने, कैशलैस ट्रीटमैंट तुरंत लागू करने, 50 प्रतिशत डीए बेसिक-पे में मर्ज करने, पंजाब के लिए छठे तनख्वाह कमीशन का गठन करने की एसोसिएशन की ओर से मांग की जा रही है।

उधर, एसोसिएशन के ज्वाइंट सचिव मास्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि जीपीएफ की अंतिम अदायगी में जिला शिक्षा अधिकारी सैकंटरी नवांशहर की ओर से उनके फंड में 88137 रुपए की कम सैंक्शन की दुरुस्तगी तुरंत की जाए, जबकि अन्य लटकते जीपीएफ फाइनल पेमैंट केसों का भी निपटारा किया जाए। सरप्रस्त सचिव सोहन सिंह रामगढिय़ा, चेयरमैन तारा चंद वर्मा, उप प्रधान र| चंद बैंस, महिंदर सिंह सुमन, कैशियर कमलदेव वर्मा, वित्त एडवाइजर हरि राम सुमन, सचिव राम प्रकाश, अमर नाथ, रघुवीर सिंह, अजीत राम, सरूप सिंह सोहल, चरन दास, राणा दिलदार सिंह, राणा सुरजीत सिंह, पंडित चांद राम, पंडित राम लाल, स्वर्ण सिंह, चरन दास, मलकीत सयाणा, भाग मल्ल, चमन लाल, महिंदर कौर, लाली मौजूद रहे।

17को मनाया जाएगा पैंशनर्ज-डे

बैठकमें एसोसिएशन की ओर से 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे पैंशनर्ज-डे मनाने पर सहमति जताई गई। महासचिव मास्टर भगवान दास ने बताया कि पैंशनर्ज-डे पर सीनियर पैंशनर्ज का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।