पावरकॉम ने सीधा करवाया खंभा
नवांशहर| आर्यसमाज रोड पर स्थित डाक्टर प्रेम वाली गली के आगे सडक़ की तरफ झुके हुए बिजली के खंबे को पॉवरकॉम के अधिकारियों की ओर से सीधा करवाया गया।
विभाग के जेई विजय कुमार ने बताया कि मोहल्ला गोबिंदगढ़ में लगाए गए नए ट्रांस्फार्मर को जाने वाली केबल को नए खंबों पर से गुजारा गया है। इस खंबे के स्थान के पास लगी पानी की सप्लाई के निकट होने के कारण खंबे के इर्द-गिर्द की जगह धंसने से ये समस्या पैदा हो गई थी। इसलिए खंबे के चारों ओर मोटे पत्थर डालकर ऊपर से कंकरीट सीमेंट का ठोस बेस बनाकर इसे मजबूती दी गई है। मौके पर गुरदीप सिंह साहलों अन्य उपस्थित थे।