डीएवी स्कूल में लगाया रक्तदान कैंप
मूसापुरमार्ग पर स्थित आरएमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यातायात में दुर्घटनाग्रस्त जख्मियों जरुरतमंदों को राहत देने के लिए खूनदान कैंप लगाकर नया अभियान चलाया गया है। खूनदान शिविर कार्यक्रम में अभिभावकों, अध्यापकों बच्चों द्वारा खूनदान कर लोगों की सहायाता की गई।
स्कूल के प्रिंसीपल रविंदर भास्कर ने स्कूल के बच्चों, माता-पिता अध्यापकों के इस कार्य को एक सराहनीय कदम बताया। कैंप में खूनदान देकर हम सबको समाज का साथ देना चाहिए। खूनदान कैंप का अयोजन सिवल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा किया गया। मौके पर डाक्टरों की टीम की निगरानी में खूनदान किया गया। स्कूल प्रिंसीपल बताया कि खूनदान के प्रति हमें लोगों को जागरुक करने के तहत मुहिम चलानी चाहिए। जिससे किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। इस मुहिम के तहत स्कूल के छात्रों द्वारा मां-बाप आसपास के संबंधियों को जानकारी दी जाएगी। स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को अपने माता पिता से सहयोग की अपील की है। मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्य मधु सहगल, अरुणा शर्मा, अमिता सरीन, दिनेश कुमार, तरनजीत कुमार, सुरेश कुमार स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।
डीएवी स्कूल में रक्तदान करते हुए रक्तदानी।