पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी ने विभाग से मांगी माफी : डा. भजन सिंह

कंपनी ने विभाग से मांगी माफी : डा. भजन सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर. मुख्यकृषि अधिकारी डा. भजन सिंह ने बताया कि विभाग के ध्यान में यह बात आई थी कि सब्सिडी पर दिए गए सप्रे पंप अधूरे या उनमें सामान कम पाया गया। विभाग ने इस मामले में सख्त नोटिस लेते हुए संबंधित कंपनी को किसानों को यह पंप मुकम्मल किट के साथ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने कंपनी के साथ तालमेल किया और कंपनी की ओर से कम सामान संबंधी विभाग से लिखित रुप में माफी भी मांगी गई है। कंपनी किसानों को सप्रे पंपों की तीन नोजल वाली गन मुहैया करवा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अगर उनको तीन नोजल वाली गन पाइप मुहैया नहीं करवाई जाती तो वे कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला भी आया था कि पत्थर जैसे बने यूरिया थैलों की किसानों को सप्लाई की गई है।