पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब सरकार आरटीएस के तहत और सेवाएं लाने पर कर रही विचार : डीसी

पंजाब सरकार आरटीएस के तहत और सेवाएं लाने पर कर रही विचार : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीआनंदिता मित्रा ने बताया कि सेवा के अधिकार कानून के घेरे में आती मौजूदा 149 सेवाओं को बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। जिसके चलते संभावना है कि सार्वजनिक सेवाओं के साथ संबंधित हरेक सेवा को इस कानून के तहत लाया जा सके।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिले में दी जा रही सेवाओं के तहत नवांशहर, बंगा और बलाचौर में चल रहे कंप्यूटराइज्ड फर्द केंद्रों से गत माह 6301 फर्द जारी की गई। तीनों तहसीलों में 552 बैना मे तस्दीक (रजिस्ट्री) किए गए, 447 इंतकाल मंजूर किए गए। इसके अलावा माल विभाग ने 53 रिहायशी सर्टिफिकेट, 677 एससी/बीसी जाति सर्टिफिकेट जारी किए। इसी तरह 148 विवाह रजिस्टर्ड किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 3082 नए जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट जारी किए गए 566 लेट इंद्राज और शोध की गई। जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर ने 1966 नई आरसी बनाईं, जबकि 108 वाहनों के नाम तब्दील करने/एचपी कैंसिल करने की आवेदन पत्र निपटाए। उन्हींने कहा कि 880 ड्राइविंग लाइसेंस और 521 रिन्यू किए गए। विभाग ने 268 फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए।

जबकि ग्रह और न्याय विभाग की सेवाओं के तहत पुलिस विभाग की ओर से दी जातीं 25 तरह की सेवाओं में 4471 आवेदन पत्रों का निपटारा किया गया। स्थानीय सरकार विभाग की ओर से 462 आवेदन निपटाए गए। जिनमें नक्शे भी शामिल हैं, जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 205 लाभार्थियों की पैंशन मंजूर की गई।

डिप्टी कमिश्नर आनंदिता मित्रा।