पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने फूंका कालेज प्रबंधन का पुतला

स्टूडेंट्स ने फूंका कालेज प्रबंधन का पुतला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | पंजाबस्टूडेंट यूनियन ने गांव छोकरां में कालेज प्रबंधन का पुतला फूंका। गांव के सरपंच कुलदीप सिंह, पंच सूबेदार मोबन लाल और पंजाब स्टूडेंट यूनियन के नेता हलजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ने गांव की 123 कनाल जमीन सरकारी कालेज के लिए दान के रूप में दी थी। उस जमीन पर धोखे से पीपीपी योजना के तहत प्राइवेट कालेज खोल दिया गया है। ग्राम पंचायत और गांव के लोग इसे घोखा मान रहे हैं।

उन्होंने कहा सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना लागू होने के बावजूद गांव के एससी ओबीसी विद्यार्थियों से फीस वसूली जा रही है। एेसा करके कालेज प्रबंधन केंद्र सरकार की योजना की धज्जियां उड़ा रहा है मगर उन्हें रोकने वाले मूकदर्शक बने हुए हैं। इस मांग को लेकर यूनियन ने 11 फरवरी को डीसी दफ्तर का घेराव करके धरना देने का फैसला किया है। धरने को सफल बनाने में ग्रामीणों ने भी साथ देने की बात की है। इस दौरान परमजीत सिंह, बलदेव सिंह, केवल सिंह, प्यारा सिंह, जगत सिंह, शमिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, लखवीर सिंह, नरिंदर सिंह और साहिल आदि मौजूद थे।

राहों के गांव छोकरां में कालेज प्रबंधन का पुतला फूंकते हुए पीएसयू नेता।

नवांशहर | पंजाबस्टूडेंट यूनियन ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत एससी ओबीसी विद्यार्थियों की फीस माफ होने के बावजूद राहों के एक प्रोफेशनल कालेज द्वारा फीस वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने डीसी दफ्तर का घेराव करने का फैसला किया है। यूनियन नेता बलजीत सिंह और कालेज नेता सुरिंदर कुमार ने कहा कि कालेज प्रबंधन एससी ओबीसी विद्यार्थियों से जबरन फीस वसूल कर रहे हैं जबकि योजना लागू है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कालेज में सरकार के नजदीकियों का भी हिस्सा है। हालात यह है कि जबरी फीस वसूली की जा रही है। जो विद्यार्थी फीस नहीं दे रहा उसका नाम काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कहीं कहीं प्रशासन पर भी राजनीतिक दबाव में है। यूनियन ने फैसला लिया है कि 11 फरवरी को डीसी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। नेताओं ने अपील की कि सभी दलित पक्षीय सूझवान लोग इस संघर्ष में शामिल हों। इस दौरान गुरदीप, परमजीत, हरदीप भी मौजूद थे।