पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत बाबा दुल्ला सिंह की पुण्यतिथि मनाई

संत बाबा दुल्ला सिंह की पुण्यतिथि मनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | पंडोरामोहल्ला के गुरुद्वारा संगतपुरा साहिब में संत बाबा दुल्ला सिंह की पुण्यतिथि पर गुरमति समागम करवाया गया। गुरुद्वारे के प्रबंधकों ने सुबह सरबत के भले की अरदास की और संत बाबा दुल्ला सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। भाई हरजिंदर सिंह जालंधर वालों के जत्थे ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। भाई हरजिंदर सिंह ने संगत को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सार्थक करने की प्रेरणा भी दी। समागम में लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर हरमेश पुरी, यशपाल सिंह हाफिजाबादी, प्रेम सिंह, उत्तम सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, जगजीत सिंह, महिंदर सिंह, इकबाल सिंह, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।