- Hindi News
- दो दो बार आधार कार्ड बनवाए, मिले आज तक नहीं
दो-दो बार आधार कार्ड बनवाए, मिले आज तक नहीं
आधारकार्डमिलने से एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए जबकि आधार कार्ड जरुरी है लेकिन प्रशासन की ओर से आधार कार्ड के लिए लोगों को मई 2013 में राहत देने के लिए नई योजना तैयार की गई थी। जिले के जिन लोगों को आधार कार्ड का आवेदन किए लंबा समय बीत चुका है और इसके बाद भी उन्हें यह कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं। वे ई-आधार कार्ड सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए लोग नवांशहर के सुविधा केंद्रों में अपने इनरोलमेंट नंबर दर्ज करवाकर ई-आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
सुविधा केंद्र में ई-आधार कार्ड जारी करने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए, ताकि लोगों को जिले में सीधी सब्सिडी सेवा का लाभ लेने के लिए सुविधा मिलना शुरु हो सके, मगर आज भी कुछ लोग इस सुविधा से वंचित रह रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से सीधी सब्सिडी सेवा के लिए देश में आगामी कुछ समय से दोबारा एलपीजी की सीधी सब्सिडी सेवा का लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है, मगर यह तभी मिल सकता है जब उनके आधार कार्ड उनके बैंक खातों के साथ जुड़े होंगे। लेकिन काफी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्हें आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं।
जिलेमें आधार कार्ड मिलने के मामलों पर एक नजर
नवांशहरके फतेहनगर के रहने वाली रुना देवी प|ी रमेश कुमार शाह ने बताया कि उन्होंने 9 सिंतबर 2014 को, फिर 5 दिसंबर 2014 को आधार कार्ड अप्लाई कर चुकी हैं। मगर दो-दो दफा अप्लाई करने के बाद भी आधार कार्ड नहीं मिल मिल पाया है। इसके अलावा खारा खूह के साथ लगते चोपड़ा मोहल्ले में रहने वाले महिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2011 में आधार कार्ड के लिए अप्लाई किया था, लेकिन करीब-करीब दो साल का समय बीतने का समय गुजर जाने के बाद अभी तक आधार कार्ड उन्हें नहीं मिल पाया है।
^सुविधा केंद्र में ई-आधार देने की प्रक्रिया लोगों की सुविधा के लिए दी जा रही है ताकि लोग अपने आधार कार्ड नंबर से परिचित हो सकें और इन नंबरों को अपने बैंक खातों के साथ जोड़ सकें। सुविधा केंद्र में यह सुविधा कामकाज वाले दिनों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दी जाती है। यहां से सारा डाटा एंटर होने के बाद प्रोसेस बैंगलोर से होता है। आधार कार्ड नहीं मिलना कोई कागजी कार्रवाई ठीक होना या तकनीकी खराबी से देरी होना रहता है। लोगों की परेशानी का हल करवाया जाएगा। सनीगुप्ता, सुविधा केंद्र इंचार्ज, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर)
सुविधा सेंटर में आधार कार्ड मिलने के बारे जानकारी देती रुना देवी।