- Hindi News
- बंगा में 14 वार्डों पर अकाली भाजपा में सहमति
बंगा में 14 वार्डों पर अकाली-भाजपा में सहमति
उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपाइयों ने की माथापच्ची
अकालीदलकी ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर भी उम्मीदवार घोषित करने के िलए दबाव बढ़ गया है। भाजपा में वार्ड अठारह की टिकट के लिए लड़ाई तेज हो गई है। इस वार्ड की टिकट को लेकर एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी और अशोक शर्मा ने अपने-अपने पक्ष में जबर्दस्त लाॅबिंग की।
पार्टी सूत्रों की मानें तो अशोक शर्मा की तरफ से पार्टी की प्रदेश वाइस प्रधान सुदेश शर्मा ने जोर लगाया। हालात यह बन गए कि जिला प्रधान संजीव भारद्वाज को दखल देना पड़ा। मसले को लेकर सभी नेताओं ने टिकट तय करने को लेकर देर शाम डा. अश्विनी धीर के निवास पर बैठक की। दोनों पक्षों नेे अपने-अपने समर्थन में दावे पेश किए। नेताओं ने सभी की बात सुनी लेकिन फैसला नहीं किया।
उधर, पार्टी नेताओं अन्य वार्डों के संभावित उम्मीदवारों के साथ भी बैठकें की गईं। सूत्रों के मुताबिक वार्ड नंबर 9, 10, 14, 17 लिए उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं, लेकिन पार्टी सभी उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ ही करना चाहती है। वार्ड नंबर 9 से कृतिका मैहन, वार्ड नंबर दस से बलवंत सैनी, वार्ड 14 से अमित खोसला और वार्ड 17 से कर्ण लड़ोइया को टिकट दिए जाने की संभावना है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर डा. अश्विनी धीर ने कहा कि टिकटें तय करने को लेकर ऐसी बैठकें होती रहती हैं। बुधवार तक लिस्ट फाइनल कर जारी कर दी जाएगी।
जगदीश लाल कलसी | बंगा
बंगाम्युनिसिपलकमेटी के चुनावों के लिए अकाली-भाजपा में 14 सीटों पर आपसी तालमेल बन गया है, सिर्फ वार्ड नंबर 2 की सीट के लिए अभी सहमति नहीं बनी है। भाजपा वार्ड नंबर 2 सीट चाहता है, इसके साथ ही अकाली दल का दावा भी इस सीट पर पक्का है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज का कहना है कि 11 फरवरी को पार्टी की ओर से 8 वार्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी कार्यालय चंडीगढ में प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने बैठक के दौरान बंगा के उम्मीदवारों पर विचार किया और बुधवार शाम तक सूची जारी होने की संभावना है। भाजपा नेताओं के अनुसार उन्होंने अकाली दल के साथ बंगा के 14 वार्डों को आपसी सहमति के लिए चुनाव के लिए बांट लिया है, जिसके तहत 8 सीटें भाजपा लड़ेगी और 6 सीटें अकाली दल के पास रहेंगी। भाजपा के पास वार्ड नंबर 2, 3, 4, 9, 10, 11, 13 14 रहेंगे, वहीं अकाली दल 1, 5, 6, 7, 8 15 नंबर वार्डों पर चुनाव लड़ेगा। अकाली-भाजपा ने इस तालमेल में वार्ड नंबर 1 से अकाली दल की ओर से जसवीर कौर, भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 2 से हिम्मत तेजपाल, वार्ड 3 से रवि भूषण गोयल, वार्ड 4 से सुनीता देवी, वार्ड 12 से अकाली दल के बहादर सिंह भोगल का नाम तय माना जा रहा है।
वार्ड2 से भापजा के हिम्मत तेजपाल हो सकते हैं अकाली दल के प्रत्याशी
बंगा | नगरकौंसिल चुनाव में भाजपा के जिला सचिव हिम्मत तेजपाल ने बंगा के वार्ड नंबर 2 से ताल ठोक दी है। पिछली बार भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था मगर आखिर समय में उन्हें पार्टी हाईकमान के आगे झुकते हुए सीट अकाली दल के लिए छोड़नी पड़ी थी। सूत्र बताते हैं कि हिम्मत तेजपाल इस बार नगर कौंसिल के चुनाव लड़ने के लिए अडिग हैं और वह किसी भी सूरत में चुनाव मैदान से हटने को तैयार नहीं हैं। चर्चा है कि अगर अकाली दल ने इस सीट पर दावा नहीं छोड़ा तो हिम्मत तेजपाल ही अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को तैयार हैं। तेजपाल ने कहा कि उन्होंने वार्ड नंबर दो से चुनाव मैदान में उतरने के लिए पार्टी हाईकमान को आवेदन कर दिया है और उनका चुनाव लड़ना तय है। पार्टी ने तय करना है कि उन्हें किस चुनाव चिन्ह पर लड़ाना है। उन्होंने कहा कि वह 10 वर्षों से इस वार्ड के लोगों के संपर्क में हैं और वार्ड के लोग उन्हें चुनाव मैदान में उतार रहे हैं। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 2 से अकाली दल के इंद्रजीत सिंह मान जो प्रबल दावेदार हैं। मजबूत उम्मीदवार होने के साथ उन्हें जट्ट सिख और अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के वोटरों का समर्थन प्राप्त है। अब देखना है कि पार्टी वार्ड नंबर दो से किसी उम्मीदवार के नाम को घोषित करती है।