- Hindi News
- जनरल कैटागिरी वैलफेयर फैडरेशन की बैठक 12 को
जनरल कैटागिरी वैलफेयर फैडरेशन की बैठक 12 को
रोपड़ | जनरलकैटागिरी वैलफेयर फैडरेशन जिला रोपड़ तथा थर्मल रोपड़ यूनिट की मीटिंग 12 फरवरी को आनंदपुर साहिब में होगी। िजस में फैडरेशन की 17 फरवरी को नवांशहर जोनल रैली के लिए तैयारियोें संबंधी रुप रेखा तैयार की जाएगी। फैडरेशन के रोपड़ थर्मल यूनिट के अध्यक्ष सोहन लाल चांदला, प्रैस सचिव सतनाम सिंह धामी तथा जिला अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने बताया है कि फैडरेशन अपने आप को संगठित कर रही है। तां जो अपनी मांगे सरकार से मनाई जा सके। जत्थेबंदी की मुख्य मांगों में दस अक्टूबर 2012 पंजाब सरकार के प्रसोनल विभाग से रिर्जवेशन संबंधी पत्र को सभी विभागों को लागू करवाना, जनरल कैटागिरी की समस्याओं को को हल करवाने के लिए एक अलग भलाई विभाग खुलवाना, तरक्की मैरिट के आधार पर करवाना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि यह मांगें मनवाने तक फैडरेशन संर्घष करती रहेगी। इस मौके पर शाम लाल शर्मा, पावर कालोनी के अध्यक्ष तरसेम लाल, चरणजीत कौर, सुखदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, आनंदपुर साहिब से हिमत सिंह, अशोक कुमार मौजूद थे।