- Hindi News
- संगत दर्शन में आईं शिकायतें डीसी ने निपटारे के लिए अफसरों को सौंपा
संगत दर्शन में आईं शिकायतें डीसी ने निपटारे के लिए अफसरों को सौंपा
मंगलवारकोडीसी दफ्तर में आयोजित किए गए संगत दर्शन कार्यक्रम में कुल आई 15 शिकायतों को डीसी रविंदर सिंह ने निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपी हैं। काठगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके घर के पास खुले शराब के ठेके को हटवाने के संबंध में शिकायत दी है। डीसी ने शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए सहायक आबकारी अधिकारी को लिखा है।
गांव भारटा कलां के एक वृद्ध जमीनी कबजे के संबंध में शिकायत की है, इसी तरह पटवार हलका गडुप्प के गांव बलौणी के एक व्यक्ति ने जमीनी रिकार्ड में छेड़छाड़ करके उसे नुक्सान पहुंचाने के संबंध में पटवारी के खिलाफ आरोप लगाए हैं। डीसी ने दोनों शिकायतों के निपटारे के लिए एसडीम नवांशहर को कहा है। ग्राम पंचायत रुडक़ी खुर्द की ओर से पंचायती जमीन में पड़ रहे सर्विस स्टेशन के पानी को रुकवाने के संबंध में शिकायत की है, जिस पर कार्रवाई के लिए डीसी ने एक्सईएन पब्लिक हेल्थ को निर्देश दिए हैं। इसी गांव के एक निवासी ने तकसीम के केस की फाईल तहसीलदार बलाचौर के दफ्तर से गायब होने के संबंध में शिकायत की है, जिस पर डीसी ने माल अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा है। संगत दर्शन कार्यक्रम में एसडीएम नवांशहर जीवन जगजोत, जीए टू डीसी गीतिका सिंह अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
नवांशहर में संगत दर्शन के दौरान डीसी रविंदर सिंह ने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना और उनके निपटारे के लिए अफसरों को निर्देश दिए।