पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली पारी में नवांशहर की टीम को 14 रनों की बढ़त

पहली पारी में नवांशहर की टीम को 14 रनों की बढ़त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयआरकेआर्य कालेज के मैदान में मंगलवार को शुरू हुए दो दिवसीय अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में नवांशहर ने पहली पारी में होशियारपुर से 14 रनों की बढ़त ले ली है। नवांशहर ने पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बनाए, जबकि होशियारपुर की टीम 99 रनों पर आल आऊट हो गई।

इससे पहले आर्य समाज के वाइस प्रधान विनोद भारद्वाज एवं कालेज प्रिंसिपल एसके बारिया ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। नवांशहर की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नवांशहर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रवीण सरीन ने बताया कि नवांशहर की ओर से सबसे अधिक 31 रन जश्न ने बनाए और पूरी टीम 59 ओवरों में 113 रनों पर आऊट हो गई। होशियारपुर की ओर से जसमीव ने तीन विकेट लिए। नवांशहर की टीम के 113 रनों के जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम 25 ओवरों में ही 99 रन बनाकर आल आऊट हो गई। नवांशहर की ओर से श्रेष्ठ ने छह, जबकि अमन ने चार खिलाडिय़ों को आऊट किया। नवांशहर ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर रन बना लिए थे। मौके पर बख्तावर सिंह, अक्षय तेजपाल, एडवोकेट राकेश जोशी, विवेक मोला, अरविंद नारद, इंद्र रल्हण, जगदीश रल्हण, प्रवीन सिंह, योगेश खन्ना, एसपी सिंह, राज कुमार, जतिंदर कालिया आदि उपस्थित थे।

नवांशहर होशियारपुर के बीच अंडर-19 मैच से पहले खिलाड़ी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसो. के पदाधिकारियों मुख्य मेहमान के साथ।