- Hindi News
- दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का हर तरफ जश्न
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का हर तरफ जश्न
दिल्ली के लोगों ने भाजपा कांग्रेस को नकारा
भास्कर न्यूज | नवांशहर/राहों/बंगा
दिल्लीमेंआम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत का नवांशहर, बंगा, बलाचौर और राहों में पार्टी नेताओं वर्करों ने जश्न मनाया। कहीं लड्डू बंटे, तो कहीं ढोल की थाप पर भांगड़ा हुआ। पार्टी नेताओं वलंटियरों ने नवांशहर में जगह जगह मोटरसाइकिलों और पैदल घूम कर लड्डू बांटे। शहर के बाजारों में रोड शो निकाला गया। पार्टी के जिला कनवीनर डा. कश्मीर सिंह ढिल्लों, अश्विनी कुमार जोशी और गगन अग्निहोत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप पर जो विश्वास किया है, उसे अरविंद केजरीवाल किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा है और यह जीत ईमानदारी की जीत है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी पंजाब के लिए भी ग्राउंड स्तर पर काम करेगी और विधानसभा चुनावों में पंजाब में भी पार्टी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पार्टी समर्थक तजिंदर पाल सिंह तेजा, विपन भारद्वाज, अरुण अरोड़ा, राकेश भुच्चर, सन्नी, सौरव कुमार, लक्की ऐरी, लक्की चाना, गौरव कुमार, सन्नी जुनेजा, जीती लंगड़ोआ, जसबीर महालों, मनजीत सिंह लंगड़ोआ, सतनाम सिंह, संतोख सिंह सलाना, कुलविंदर नौरा, राकेश चैंबर, पाला कंग, हरबंस सिंह तेग, कुमार धमार्नी, दीपक बेदी, अरुणेश कुमार शर्मा, सेठी उधनोवाल, ओम प्रकाश आदि भी उपस्थित थे।
राहोंमें भी मनाई गई जीत की खुशी
राहों मेंपार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। पार्टी नेता हरबंस सिंह खालसा, सुरिंदर मल्ली, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह राहों, सोहन सिंह, बलवीर सिंह धंजू ने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में ऐतिहासिक जीत हुई है, जिसकी भारत के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है। आप ने कांग्रेस भाजपा के दिग्गज नेताओं को हराकर जीत प्राप्त की है। इस मौके पर एडवोकेट पाखर सिंह चाहल, सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, संजीव कुमार, हरि कृष्ण, मनजीत कौर, गुरविंदर कौर काहलों, गुरमेल चंद, मक्खन चुंबर, सनी, हरजीत सिंह, ओंकार सिंह, रवि लंगेरी, सतनाम सिंह, योगेश कुमार, काला चोपड़ा, रोशन लाल मौजूद रहे।
बंगामें वर्करों ने लड्डू बांटे
आम आदमीपार्टी के वर्कर पार्टी नेता शिव कौड़ा के नेतृत्व में खटकडक़लां में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित करेंगे। इस मौके पर शिव कौड़ा ने कहा कि पार्टी की जीत, आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा पार्टी देश के लिए कुर्बानियां करने वालों के सपनों का भारत बनाएगी। इस लड़ी की शुरूआत बेशक 60 वर्ष बाद हुई है अब लोगों के अच्छे दिनों की शुरूआत हो गई है। कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाते हुए भंगड़ा डाला लड्डू बांटे।सभी ने आप पार्टी की इस रिकार्ड तोड़ जीत पर खुशी जताते हुए खुशी मनाई। आप वर्करों की खुशी का कोई टिकाना नहीं था। इस मौके पर रणवीर राणा, अमनदीप, सतवीर बैंस आदि मौजूद थेे।
जीत के बाद बलाचौर में मेन चौंक में झाड़ू से सफाई करते हुए आप कार्यकर्ता। - भास्कर
बलाचौर में दिल्ली जीत पर खुशी मनाते हुए आप कार्यकर्ता। - भास्कर
बंगा रोड पर विजयी चिन्ह बनाकर खुशी जताते आम आदमी पार्टी समर्थक।
राहों में आप की जीत पर खुशी मनाते हुए पार्टी कार्यकर्ता। - भास्कर
नवांशहर के कोठी रोड पर रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक डा. कश्मीर ढिल्लों।
नवांशहर के कमेटी चौक पर लड्डू बांटकर भांगड़ा करते हुए आम आदमी पार्टी समर्थक। - भास्कर
बंगा में दिल्ली जीत पर खुशी मनाते हुए आप वर्कर।