- Hindi News
- रक्तदान कैंप में 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
रक्तदान कैंप में 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
बंगा | गांवगरचा के बाबा अदली साहिब के स्थान पर सिख मिशन कालेज लुधियाना के जिला जोन की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। ब्लड डोनर कौंसिल नवांशहर को कैंप में 48 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कैंप का उद्घाटन सुखजीत सिंह, जतिंदर सिंह हरप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सरपंच गुरनेक सिंह गरचा, सुरिंदर कुमार ने रक्तदानियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रबंधकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और हरेक मनुष्य को जो खून देने के काबिल है उसे खून दान करना चाहिए। इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान करने से शरीर का खून भी समय-समय पर साफ होता रहता है। इससे शरीर को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता। शरीर से खून निकलने पर फिर से नया खून बनना शुरू हो जाता है।