पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी से कानूनगो पदोन्नत हुए सुरिंदर सिंह हुए सम्मानित

पटवारी से कानूनगो पदोन्नत हुए सुरिंदर सिंह हुए सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | मंगलवारको चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित दिलबाग हाल में दी रैवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब की विशेष बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सुरिंदर सिंह धमाई को पटवारी से कानूगो बनने पर सम्मानित किया गया। ओंकार सिंह ने कहा कि सुरिंदर सिंह ने अपनी सेवाएं निष्ठा ईमानदारी के साथ दी हैं, इस पदोन्नति के वे हकदार भी हैं। उधर, सुरिंदर सिंह ने कहा कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करने के लिए वचनबद्ध हैं। यूनियन पदाधिकारियों सदस्यों की ओर से सुरिंदर सिंह को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव पलविंदर सिंह जाडली, कुलविंदर सिंह गुलपुर पूर्व जिला अध्यक्ष, हरि कृष्ण, अमरजीत सिंह, तिलक राज, कुलदीप सिंह, चमन लाल, मनदीप कुमार, मनजीत कौर, रमन कुमार, अशोक कुमार, रामपाल, प्रदीप कुमार, गुरमुख सिंह आदि मौजूद रहे।