वन कर्मियों को नहीं मिला वेतन, धरना
शहर में २३६८ स्ट्रीट लाइटें, ४० फीसदी प्वाइंट खराब
शहरके मुख्य मार्गों मोहल्लों में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटों में अधिकतर लाइटें काफी समय से खराब हैं। इस कारण लोगों को रात के समय विभिन्न समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। शहरवासियों व्यापारियों रमन मल्होत्रा, पवन तनेजा, अनिल गाबा, बिट्टू बाजा, राजेश चैंबर, प्रेम कुमार, मुरारी लाल चोपड़ा, मीना चोपड़ा, वीना भारद्वाज, वीना चोपड़ा, राजन भारद्वाज, सुरिंदर रानी चोपड़ा, रोहित कुमार, राज चोपड़ा, कपिल कुमार, सनी, संजय कुमार, प्रीती, पूजा, राज, विजय कुमार, रमेश, विनय, अरुण कुमार ने बताया कि सारे शहर के बाजारों मोहल्ले की तंग गलियों में से रात को अंधेरा होने से लूटपाट का डर बना रहता है। लोगों की दुकानों में लाखों रुपए का सामान भगवान भरोसे पड़ा रहता है। सारे शहर के मुख्य मार्गों बंगा रोड, चंडीगड़ रोड, राहों रोड, करियाम रोड, पुरानी कोर्ट रोड, कोठी रोड, तारा आइस फैक्टरी रोड, गीता भवन रोड, रेलवे रोड, कमेटी बाजार, गुलशन बाजार मोहल्लों में चोपड़ा मोहल्ला, लालेआं मोहल्ला, अंबेदकर नगर, बकरखाना रोड, नई आबादी, इब्राहिम बस्ती, त्रिवेणी मोहल्ला, संत नगर, किला मोहल्ला, लड़ोईया मोहल्ला, लखदाता पीर गली, हीरां जटटां मोहल्ला, न्यू टीचर कालोनी, शूगर मिल रोड, मोहन नगर, आर्य समाज रोड, श्री गुरु रविदास नगर, महर्षि वाल्मीकि नगर, बरनाला रोड, सलोह रोड, कुलाम रोड, पंडोरा मोहल्ला, अंगद नगर, भुच्चरां मोहल्ला, राजां मोहल्ला, पाठकां मोहल्ला, टीचर कालोनी, फ्तेह नगर में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें आधी से ज्यादा बंद अवस्था में हैं। सारे शहर के मार्गों पर कई जगह से उबड़-खाबड़ सीवरेज के ढक्कन ऊंचे होने के कारण रात को लोगों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, जबकि कई बार लोग इस वजह से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों ने कहा कि कई बार लाइटें ठीक होने के बावजूद थोड़े समय बाद दोबारा खराब हो जाती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि या तो काम तसल्लीबख्श नहीं होता या फिर घटिया सामान इस्तेमाल किया जाता है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन को कई बार इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करवाकर उन्हें पेश रही समस्याओं से र