- Hindi News
- शहरी हद में आई पंचायतों की जमीन होगी नगर कौंसिल नवांशहर के नाम
शहरी हद में आई पंचायतों की जमीन होगी नगर कौंसिल नवांशहर के नाम
शहरकी हद बढ़ने और नगर कौंसिल की हद बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन जारी हुए भले ही 7-8 साल बीत चुके हैं, मगर कौंसिल की ओर से इन गांवों की पंचायती जमीन जो शहरी क्षेत्र की हद में गई थी को कौंसिल के नाम करवाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी।
हाल ही में नगर कौंसिल की ओर से शहरी हद में आने वाली पंचायती जमीन को कौंसिल के नाम करने के संंंबंध में कार्रवाई अमल में लाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है, जिससे संभावना जगी है कि शहर के आस पास के गांवों की जो जमीन कौंसिल की हद में गई है वह जमीन जल्द ही कौंसिल के नाम हो जाएगी।
बता दें कि सरकार की ओर से वर्ष 2006 में नोटीफिकेशन जारी करके शहरी क्षेत्र की हद बढ़ाई गई थी। इसके चलते पहले के 15 वार्डों से संख्या बढ़ाकर 17 कर दी गई थी। इसके चलते शहर के आस-पास के गांवों जिनमें गांव बरनाला कलां, कुलाम, अलाचौर, करिआम और महालों आदि गांवों का कुछ हिस्सा नगर कौंसिल की हद में गया था। माल विभाग की ओर से उक्त गांवों की पंचायती जमीन का रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जिससे उस जमीन का पता लगाया जा सके जो कौंसिल की हद में आती है।
गांवबरनाला की साढ़े तीन एकड़ जमीन शहरी हद में
मालविभाग अनुसार गांव बरनाला कलां की पंचायत के नाम मौजूदा समय में कुल 23 एकड़ जमीन है, जिसमें से करीब साढ़े 3 एकड़ जमीन शहरी हद में पड़ती है। इसके चलते उक्त जमीन को नगर कौंसिल के नाम किया जाना है। इसी तरह यह बात भी सामने आई है कि गांव करिआम की पंचायत के नाम कुल 30 एकड़ जमीन है। माल विभाग यह पता लगा रहा है कि इस गांव की कितनी जमीन कौंसिल की हद में आती है, जबकि शेष गांवों की पंचायती जमीन के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।
^मैंने माल विभाग को पंचायती जमीन जो शहर की हद में आती है को नगर कौंसिल के नाम इंतकाल करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते जल्द ही संबंधित जमीनों का इंतकाल कौंसिल के नाम हो जाएगा। प्रशासन चाहता है कि शहरवासियों को फैसिलिटी दी जाए, जो शहर को मिलने वाली जमीन से ही संभव हो पाएगा। जीवनजगजोत, एसडीएम/प्रशासकनगर कौंसिल नवांशहर।
शहरवासियों को मिल सकता है पार्क
नगरकौंसिल को मिलने वाली जमीन का इस्तेमाल कौंसिल शहरवासियों को सुविधा देने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। जमीन आबादी क्षेत्र के पास होगी तो कौंसिल शहरवासियों के लिए पार्क बनवा सकती है। इसके अलावा शहर के लिए स