- Hindi News
- सिविल अस्पताल में लूट की नीयत से दो महिलाओं को पिलाई नशीला कोल्ड ड्रिंक
सिविल अस्पताल में लूट की नीयत से दो महिलाओं को पिलाई नशीला कोल्ड ड्रिंक
सिविलअस्पताल में बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब गायनी डाक्टर के पास चैकप करवाने के लिए आई दो महिलाओं ने अध-बेहोशी की हालत में शोर मचाना शुरु कर दिया। आनन फानन में अस्पताल स्टाफ की ओर से दोनों महिलाओं को इमरजेंसी वार्ड में लेजाकर उनका उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल में उपचाराधीन राहों के मोहल्ला जगोतियां के रहने वाली मिहला बलविंदर कौर ने बताया कि कि वे अपनी देवरानी सुनीता का चेकप करवाने के लिए अस्पताल आईं थीं। करीब 11 बजे वे अस्पताल पहुंचीं थी, जहां डाक्टरों ने देवरानी की स्कैन करवेना के लिए कहा था। अस्पताल में स्कैन बाद दोपहर 2 बजे होती है, इस लिए वे यहां रुक गईं ताकि सेकैन करवा सकें। इसी बीच अस्पताल में उनके पास बैठी दो महिलाएं उनसे बातें करने लगीं, जिनके साथ एक बच्ची भी थी। बातों ही बातों में दोनो में से एक महिला ने गरमी लगने प्यास लगने की बात कही और कुछ ही देर में वह कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल ले आई। जिसमें से महिला ने एक गिलास में खुद के लिए कोल्ट ड्रिंक डाललिया और दो अलग अलग गिलासों ने उन दोनो को कोल्ड ड्रिंक डाल कर पीने के लिए दे दिया, यही नहीं खत्म होने पर दोबारा से उनके गिलास भर दिए। अभी करीब 10 मिनट ही बीते होंगे कि उनके सर चकराने लगे। दोनो महिलाएं उन्हें यही कहे जा रही थीं कि यहीं कुर्सी पर ही सो जाओ। मगर उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके चलते उनके आस पास बैठे लोगों का ध्यान उन पर आया और महिलाएं मौके से भाग गईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें कोई होश नहीं रहा। उधर अस्पताल के एसएमओ डाक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि जब महिलए स्टाफ को अद बेहोशी की हालत में बैठी मिली थीं, जिन्हें उपचार के लिए इमरजैंसी वार्ड मे लेजा कर उन्का उपचार किया गया उनके परिजनो पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी गई। बात करने पर एएसआई सुनील दत्त ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, पीड़ित पक्ष के बयानो के आधार पर कारवाई की जडाएगी।
बालियांछीनना चाहती थीं महिलाएं
पीड़ितमहिला बलविंदर कौर ने बताया कि जब उन पर बेहोशी छा रही थी तो दोनो महिलाओं में से एक महिला ने उनकी ननद सुनीता के सर पर चुनरी देने के बहाने से उसकी बालियां पकड़ लीं खींचने लगी। मगर सुनीता की दर्द के मारे हल्की सी चीख निकल गई। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। मगर उन पर धीरे धीरे बेहोशी छा रही थी। उधर डाक्टरों