पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण नीति बदली तो संघर्ष करंेगे तेज

पर्यावरण नीति बदली तो संघर्ष करंेगे तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशहीदभगत सिंह नगर भटठा मालिक एसोसिएशन ने एन्वायरनमैंटल क्लीयरैंस के मुददे पर आर-पार की लड़ाई लडऩे का ऐलान आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। सोमवार को आज हंगामी मीटिंग करके यह सख्त फैसला लिया गया है कि जिले के सभी ईंट भट्ठे २० अगस्त से बंद हैं जो तब तक बंद रहेंगे जब तक एन्वायरमैंटल क्लीयरैंस की शर्त सरकार हटा नहीं लेती। जिलाध्यक्ष अशोक लड़ोईआ ने बताया कि एन्वायरनमैंटल क्लीयरैंस के लिए भट्ठा मालिकों ने संबधित विभाग से सभी फारमैलटीका के दस्तावेज पूरे होने के बाद कई तरह के एतराज लगाकर कागजात वापिस लौटा दिए हैं। भटठा म्लिकों के वे-वजह परेशान किया जा रहा है। इस से भटठा मालिकों में रोष की लहर फैल गई है। जिसके खिलाफ सभी भटठा मालिकों ने ये फैसला लिया है कि तब तक भटठों का काम शुरु नहीं किया जाएगा जब तक कानून को बंद नहीं किया जाता। गुरजीत सिंह सराफ ने कहा कि पहले वैट लगा दिया फिर उसे दोगुना कर दिया और हर वर्ष वैट बड़ा होने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। कामकाज पहले से ही मंदा चल रहा है ऊपर से सरकार की इस प्रकार की नीतियों से ईंट के व्यापारी काम बंद करने को मजबूर हैं। मौके पर उपाध्यक्ष प्रेम सिंह लंगड़ोआ, सचिव पवन कुमार, चैयरमैन रामचंद छिंदी, जसकरन सिंह, केशव कुमार पांदी, जगन नाथ, मनोज कुमार, राकेश कुमार, राजीव गुलाटी, ररिश मैहता, शिव चरण सिंह, मनीश भंडारी, अमित राय, पवन कुमार, संतोख सिंह, आदि मौजूद रहे।

मांगों को लेकर संघर्ष की रूपरेखा बताते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य।