पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १५ वर्षों से सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं गोगना जठेरे बस्ती के लोग

१५ वर्षों से सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं गोगना जठेरे बस्ती के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों-नवांशहरमार्गपर स्थित अनाज मंडी के गेट के सामने गोगना जठेरे बस्ती के लोगों को पिछले 15 वर्षों से नगर कौंसिल की ओर से मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं की गईं।

लोग घरों के नलों का दूषित पानी पी रहे हैं, जबकि बस्ती में गंदे पानी की निकासी का भी कोई प्रबंध नहीं है, सीवरेज भी नहीं डाला गया, बस्ती की सभी गलियां कच्ची हैं, जिस कारण बरसात में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी की निकासी होने के कारण लोग अपने घरों के सामने गड्ढे बनाकर पानी डाल रहे हैं।

बस्ती में रहने वालों सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, जोगा सिंह, मनजीत कंग, हरबलास, जसवीर कौर, जसविंदर कौर, बूटा राम, स्वर्ण कौर, सुरजीत कौर, गीता रानी, पूजा, गुरमीत राम, सीता, ज्योति, मंगत राम, सुनीता, जसपाल कौर आदि ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से वे नगर कौंसिल से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं, बावजूद इसके कि कौंसिल की ओर से लोगों से हजारों रुपए की राशि नक्शा फीस के रूप में ली जा चुकी है लेकिन अभी तक नक्शे पास नहीं हुए। उन्होंने बताया कि मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वे कई बार कौंसिल कार्यालय में लिखित निवेदन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ। मोहल्ला निवासी शंभू राम, जगतपाल सिंह, नरिंदर कुमार, कुलदीप आदि ने बताया कि अक्तूबर 2013 में इस क्षेत्र में पीने के पानी के लिए वाटर सप्लाई की लाइन तो बिछाई गई है, लेकिन बस्ती को पानी के कनैक्शन से नहीं जोड़ा गया।

इसके अलावा मोहल्ले में आज तक नप की ओर से कोई सफाई कर्मचारी भी तैनात नहीं किया गया। गोगना जठेरे बस्ती नवांशहर नवांशहर मार्ग तथा जाडला मार्ग से जुड़ती है। मोहल्लावासियों ने अब फैसला कर लिया है कि वह नप को प्रापर्टी टैक्स तब ही देंगे जब बस्ती में मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।

पहले पैसे जुटाए जाएंगे, फिर विकासकार्य होंगे

^राहों की गोगना जठेरे बस्ती का दौरा किया जाएगा। इसके बाद बस्ती के विकास के लिए पंजाब सरकार की ओर से पैसे जुटाए जाएंगे। पैसे आने पर इस क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकासकार्य शुरू किए जाएंगे। जीवनजगजोत, एसडीएमनवांशहर।

वित्तीय हालत में सुधार हो तब विकास शुरू हो

^गोगना जठेरे बस्ती वर्ष 1995 से पहले से बनी है, जिसके विकास के लिए नगर कौंसिल वचनबद्ध है। लेकिन कौंसिल के पास फंड होने के कारण विकासकार्य शुरू नहीं