पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेहत वर्करों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया

सेहत वर्करों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | जिलासेहत भलाई अफसर डा. रमेश कुमार ने कहा कि मातृ-शिशु सेहत संभाल तथा शिशु प्रसव के दौरान होने वाली मौत दर को कम करने के लिए परिवार नियोजन जरूरी है। वह सोमवार को सेहत वर्करों के एक ट्रेनिंग कैंप को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय परिवार नियोजन के बहुत से उपाय उपलब्ध हैं। उन्होंने सेहत वर्करों को अधिक से अधिक लोगो को परिवार नियोजन कार्यक्रम के साथ जोड़ने का आह्वान किया तथा लोगों को इसके फायदे बताने के लिए कहा। मौके पर डा. गीता बंगड़, हरविंदर सैनी, राम सिंह, किरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।