पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से ओपीडी नई इमारत में, इमरजैंसी सेवाएं अभी पुराने सिविल में ही मिलेंगी

आज से ओपीडी नई इमारत में, इमरजैंसी सेवाएं अभी पुराने सिविल में ही मिलेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल की नई इमारत में अभी इमरजैंसी सेवाएं मिलने में कुछ दिन ओर लग सकते हैं। हालांकि विभाग की ओर से सोमवार को नई इमारत में पूर्ण रूप से ओपीडी सेवा शुरु कर दी जाएगी। पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेसन की ओर से करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अस्पताल इमारत का उद्घाटन मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 9 सितंबर को किया था। उसके बाद वहां मेडीसिन(एमडी) डाक्टर, आखों के डाक्टर डैंटल डाक्टर ही सेवाएं दे रहे थे। मगर अब अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां वे सभी ओपीडी चलाई जाएंगी जो सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत में चल रही थीं। इसके अलावा अन्य सेवाएं जिनमें बल्ड लैबार्टरी से संबंधित अन्य टैस्ट, डिजीटल एक्सरे, अल्टरा साउंड आदि सेवाएं नई इमारत में ही चलेंगी। यही नहीं मरीजों को एडमिट भी नई इमारत में किया जाएगा। एसे में इमरजैंसी केस जिसमें एक्सीडेंट केस, प्वाइजन केस आदि से संबंधित केसों को पुरानी इमारत में लाना पड़ेगा। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पुरानी इमारत में चलाई जाने वाली इमरजैसी सेवा भी जल्द ही नई इमारत में शिफ्ट कर ली जाएंगी।

सड़क नहीं बनी, स्ट्रीट लाइटें लगनी शुरू

सिविलअस्पताल की नई इमारत तक की सड़क अभी तक नहीं बनी है। लोक निर्मण विभाग की ओर से सड़क के करीब 280 मीटर के रास्ते पर पत्थर डाल दिया है। शेष रास्ते पर अभी मिट्टी ही डाली है। इसके विप्रीत इस कच्चे रास्ते पर ही स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खंभों पर तारें लगाई जा रही हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बलविंदर सिंह का कहना है कि सड़क का काम पूर्ण रूप से मुकम्मल होने में अभी करीब सवा महीना लग सकता है। फिलहाल विभाग की ओर से सड़क तैयार कर दी गई है, ताकि कच्ची सड़क होने के बावजूद लोगों को परेशानी हो।

सिविल अस्पताल नवांशहर की नई इमारत जहां सोमवार को ओपीडी सेवाएं शुरू होंगी। (दाएं) अस्पताल की नई इमारत तक जाने वाले रास्ते पर रोशनी के लिए ट्यूब लाइट लगाने के लिए तारें बिछाई जा रही हैं, साथ में कच्चा रास्ता भी दिखाई दे रहा है, अक्तूबर के अंत तक सड़क का काम पूरा होने की उम्मीद है।

^अस्पताल का सारा सामान पुरानी से नई इमारत में शिफ्ट करने में समय लग रहा है, हालांकि एडमीशन के लिए बैड ओपीडी सेवाओं का सारा सामान शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि इमरजैंसी सेवाओं का सामान अभी शिफ्ट नहीं हुई है। इस लिए इमरजैंसी सेवाएं अभी पुरानी इमारत में