- Hindi News
- अंबेडकर चौक पर व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
अंबेडकर चौक पर व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
नवांशहर| अंबेडकरचौक के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिितयों में मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है तथा िसटी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। रविवार दोपहर लगभग 2.30 बजे एक 40 वर्ष का व्यक्ति अंबेडकर चौक के पास किसी बस से उतरा तथा आईसीअाईसीआई बैंक के एटीएम के पास सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ट्रेफिक पुलिस वालों से उसे पानी पिलाया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। सिटी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसपी( डी) दिलबाग सिंह पन्नू ने बताया कि व्यक्ति के कपड़ों या जेब से कोई ऐसी चीज मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके।