पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत पूरण सिंह लोक सेवा ट्रस्ट ने रक्तदान कैंप लगाया

भगत पूरण सिंह लोक सेवा ट्रस्ट ने रक्तदान कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | बीडीसीकी ओर से गांव बरनाला में भगत पूरण सिंह लोक सेवा ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में 65 यूनिट रक्तदान किया गया। कैंप का उद्घाटन ट्रस्ट के चेयरमैन हरप्रभमहल सिंह (पूर्व सरपंच) ने किया।

इस दौरान हरप्रभमहल ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम किसी की जान बचा सकते हैं। इस मौके पर चैन सिंह, सुच्चा सिंह, सरवण सिंह, रशपाल कौर, मनजीत सिंह, ध्यान सिंह, महिन्दर सिंह, प्यारा सिंह, सुरिन्दर सिंह सैंभी, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, मलकीयत सिंह, लखवीर सिंह, जगविन्दर सिंह, परविन्दर सिंह, जसवीर सिंह, हरनेक सिंह और यशपाल सिंह, प्रवेश कुमार, मैनेजर ओपी शर्मा, डा. अशोक सूद मौजूद रहे।

बरनाला कलां में रक्तदान करते हुए पूर्व सरपंच हरप्रभमहल सिंह अन्य।