पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर टीचर्स को प्रशासन ने अलग अलग बसों में घर भेजा

कंप्यूटर टीचर्स को प्रशासन ने अलग-अलग बसों में घर भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको मोहाली से हिरासत में ली गईं महिला कंप्यूटर अध्यापकों को पुलिस ने देर रात नवांशहर लाने के बाद राजा साहिब दा मजारा गांव में धार्मिक स्थल पर छोड़ दिया था। एसपी(डी) दिलबाग सिंह पन्नू ने बताया कि राजा साहिब दा मजारा से रविवार सुबह महिला अध्यापकों को अलग अलग बसों में बिठाकर उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि जिन अन्य अध्यापकों को पुलिस ने राउंडअप किया था, उन्हें भी छोड़ दिया गया है।

हालांकि पता चला है कि शनिवार रात को मोहाली पुलिस की ओर से दो बसों में लाई गईं महिला कंप्यूटर अध्यापकों को यहां एसएसपी दफ्तर के पास उतारने की कोशिश की गई, मगर अध्यापिकाओं ने उतरने से मना कर दिया।

बस काफी देर रुकी रही, इस वजह से कुछ अध्यापिकाएं पानी पीने के लिए बस से उतर गईं। इसी बीच सिटी पुलिस की ओर से महिला अध्यापकों को सिटी से बाहर किसी सही स्थान पर छोड़ने की प्लानिग की गई ताकि वे बसों अन्य संसाधनों के जरिए अपने घरों की ओर चली जाएं। इसके चलते एक बस तो पुलिस गाड़ी के पीछे चली गई, मगर दूसरी बस जिसमें से महिला अध्यापक पानी पीने के लिए उतरी थीं में सवार अध्यापिकाओं ने बस चलते ही शोर मचा दिया और बस रुकवा दी, जिसके चलते नेहरू गेट के पास अध्यापिकाओं ने दूसरी बस की अध्यापिकाओं की वापिसी बस से उतरी अध्यापिकाओं की वापिसी की मांग को लेकर धरना लगा दिया। काफी देर धरना देने के बाद जब अध्यापिकाओं को पता चला कि दूसरी बस की अध्यापिकाओं को राजा साहिब दा मजारा गांव में छोड़ा गया है, तो वे शांत हुईं।

नेहरू गेट के पास रविवार रात को धरना दे रही अध्यापिकाओं का प्रतिनिधित्व करने की बात को लेकर एक पार्टी नेता कर्मचारी नेता में तकरार होते होते बची। धरने के दौरान एक कंप्यूटर टीचर ने यह एेलान किया कि अब यहां दिए जा रहे धरने का प्रतिनिधित्व करेंगे, जैसे ही वे कर्मचारी नेता सामने आए तो एक अन्य पार्टी के नेता ने इसका विरोध किया। स्थिति तनाव पूर्ण होते होते बची।

रविवार का पुलिस की ओर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रैफिक को चंडीगढ़ चौक पर बैरीकेट्स लगाकर ट्रैफिक को राहों की ओर भेजा गया। यह सब पुलिस ने कंप्यूटर अध्यापकों की ओर से सरकारी तौर पर उन्हें रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर छेड़े गए संघर्ष के मद्देनजर रोपड़ में शिक्षा मंत्री के घर का घेराव करने की यूनियन की संभावी कोशिश को ध्यान में रखते हुए किया गया थ