- Hindi News
- गिरवी गहने छुड़ाने गई गर्भवती से सुनार ने की छेड़खानी, केस
गिरवी गहने छुड़ाने गई गर्भवती से सुनार ने की छेड़खानी, केस
थानासिटी पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर एक सुनार के अभद्र व्यवहार/छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने दो अंगूठियां रेहडिय़ां बाजार में इशान ज्वैलर के संचालक अशोक कुमार के पास करीब एक साल पहले गिरवी रखीं थीं। अब वे अपने गिरवी रखे गहने छुड़वाने के लिए दुकानदार के पास रुपये लेकर गईं तो उसने यही कहा था कि वह जल्द ही उन्हें उनके गहने दे देगा, मगर जब वे दोबारा अपने गहने लेने गईं तो उसने उनका हाथ पकड़ लिया और अभ्रद्र व्यवहार किया और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। वह गर्भवती है इस लिए उसने आरोपी पर हाथ नहीं उठाया, मगर इस मौके पर उसने आस पास के दुकानदारों अन्य जानकारों को मौके पर बुला लिया और सारी घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इस संबंध में शिकायत की।
उधर मामले की जांच के बाद डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपी मोहल्ला भुच्चरां के रहने वाले अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए संबंधित थाने को कह दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर िलया है।