- Hindi News
- जागरण में मां के गुणगान से भक्त हुए निहाल
जागरण में मां के गुणगान से भक्त हुए निहाल
श्रीगुरु रविदास नगर में स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में मां कलसां क्लब नवांशहर की ओर से 7वां मां भगवती जागरण करवाया गया। क्लब के मुख्य सेवादार परमजीत पम्मा ने बताया कि मां के भव्य दरबार में श्री ज्वाला जी से लाई गई ज्योति को स्थापित किया गया।
जागरण के दौरान झंडे की रस्म मनोज कुमार, चुनरी चढ़ाने की रस्म कृष्ण महे दीया महे, स्टेज का उद्घाटन समाज सेवक जसवंत सिंह भारटा ज्योति प्रचंड करने की रस्म आशा रानी ने अदा की, जबकि मां के भवन का उद्घाटन प्रीति महंत ने किया। इसके बाद पंडित महेश ने पूजा-अर्चना करने के बाद जागरण की शुरूआत करवाई। मशहूर गायक कलाकार सरदूल सिकंदर के शार्गिद टोना रायकोटी ने श्री गणेश वंदना से की। इसके बाद टोना ने एक के बाद एक भेंटें गाकर पंडाल में मौजूद मां के भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। टोना ने माता दे आए नवरात्रे .. .., सावन की बरसे बदरिया मां की भीगी चुनरिया .. .., चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है .. .. सहित कई भेटें गाकर भक्तों को मां के चरणों के साथ जोड़ा। बादशाह म्यूजिकल ग्रुप फिल्लौर के अश्विनी फिल्लौर ने रख चरणां दे कोल दातिए .. .., साडे घर जगराता होएआ .. .. आदि भेंटों से मां की महिमा गाई। सारी रात मैया का अटूट लंगर बरताया गया, जबकि तडक़सार तारों की छांव में माता रानी की कथा सुनाई गई। जागरण में मंच संचालन सिमरन सिम्मी ने किया। इस मौके पर बलविंदर महे, हरी कृष्ण बाली, भिंदा राहों, राज कुमार सभ्रवाल, महिंदर सिंह गुज्जरपुर, बिट्टू लंबड़, संदीप सहजल, विशाल बाली, गीता अरोड़ा, प्रिया महे, जोग राज जोगा, प्रवेश बाली, राणा करीमपुरी आदि मौजूद रहे।
भगवती जागरण में मौजूद भक्तजन।