पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने पर जताया एतराज

हिन्दू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने पर जताया एतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आतंकवादियोंकी हिट लिस्ट में रहे शिवसेना अन्य संगठनों के हिन्दू नेताओं से पुलिस सुरक्षा वापिस लेने पर शिव सेना हिंदोस्तान ने कड़ा एतराज जताया है। मामले को लेकर शिवसेना हिंदोस्तान की एक बैठक पार्टी के जिला प्रधान नरिंदर राठौर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं आतंकवाद के खिलाफ बोलने वालों की सुरक्षा वापस लेने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा पंजाब में हो रही गौहत्या के विरोध में शिवसेना की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद ही उनके नेताओं से सुरक्षा वापिस ली गई है।

उसके बदले मे पंजाब सरकार ने जो सुरक्षा दी थी वो वापिस ले ली, जिससे आतंकवादियों के होंसले बढेंग़े और वो किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि उनके नेता पहले ही आतंकियों के निशाने पर हैं। शहरी प्रधान वरुण सोवती ने कहा कि पंजाब सरकार परोक्ष रूप से उनके नेताओं की सुरक्षा वापिस लेकर आतंक फैलाने वालों का साथ दे रही है। मौके पर ब्लाक प्रधान जसवीर जस्सी, शहरी वाइस प्रधान सुभाष चन्द्र, मनदीप, पुनीत बेदी, कमलेश, राम नाथ आदि उपस्थित थे।

हिन्दू नेताओं की सुरक्षा वापिस लेने के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना हिंदोस्तान के नेता।