- Hindi News
- मंदिरों में भगतों ने किया दुर्गा स्तुति का पाठ
मंदिरों में भगतों ने किया दुर्गा स्तुति का पाठ
रविवारको चौथे नवरात्रे के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में नवरात्र कार्यक्रम जारी रहे। कार्यक्रमों के तहत स्नेही मंदिर में सुबह पूजन किया गया और शाम के समय यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।
इसी तरह शाम के समय दुर्गा स्तुति का पाठ किया गया। शिव मंदिर कच्चा टोबा में नवरात्रों के उपलक्ष्य में सुबह भगतों की ओर से श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ किया गया। इसी तरह बाद दोपहर माता की चौकी लगाई गई। इस दौरान मां भक्तों खासकर महिला संर्कीतन मंडल की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया गया।
आयोजकों के अनुसार इस मौके पर मोनिका शर्मा, इंदू, अंजू, पूजा, विनोद, रीटा, विजय, गीता के अलावा बलदेव रिंपी, पं. वासुदेव शास्त्री अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। इसी तरह घास मंडी स्थित शिवाला पंडित जय दयाल ट्रस्ट मंदिर में नवरात्रे कार्यक्रम के तहत सुबह नवपुरायण जी का पाठ किया गया। इस मौके पर प्रेम लता वर्मा, राज रानी, पुष्पा, रानी, दुर्गा रानी, असोक वर्मा, विजय वर्मा, अशोक चोपड़ा, किशन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
- स्नेही मंदिर में श्री दुर्गा स्तुति का पाठ करते हुए भक्तजन। भास्कर