पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ख्वाजा जिंदा पीर को समर्पित मेला 5 को

ख्वाजा जिंदा पीर को समर्पित मेला 5 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | राजांमोहल्ला स्थित ख्वाजा जिंदा पीर प्रबंधकीय कमेटी कश्यप राजपूत सभा की तरफ से विशाल भंडारा बेड़ा तारन की रस्म 5 अक्तूबर को अदा की जाएगी। कमेटी सदस्य सोमनाथ ने बताया कि 5 अक्तूबर को सुबह 9 बजे चाय पकौड़ों का लंगर लगाया जाएगा। बेड़ा तारने की रस्म के तहत सुबह 11 बजे राजा मोहल्ला से शोभायात्रा के रूप में शुरू होकर माछीवाड़ा के सतलुज दरिया पर अदा की जाएगा। रात 8 बजे महफिले कव्वाल कार्यक्रम होगा, जिसमें कलाकार सोनी सागर, सनी सागर, जस्सी एंड पार्टी बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य महमान हरदीप कौर दीपा, बलदेव सैनी, मोहम्मद ज्योति शाह कादरी विशेष रूप से पहुंचेंगे।