आर्य कॉलेज ने पठानकोट को हराया
स्थानीयआरके आर्य कालेज के मैदान में चल रहे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय इंटर कालेज मुकाबलों के तीसरे दिन आर्य कालेज ने क्रिकेट में जीत की हैट्रिक लगाते हुए एवी कालेज पठानकोट को 76 रन से हरा दिया लेकिन वॉलीवाल मुकाबलों में आरके आर्य कालेज की टीम सहराली कालेज से 19-26 25-28 से हार गई।
क्रिकेट मैच के दौरान नवांशहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुुए 30 ओवर में 131 रन बनाए। नवांशहर की ओर से सबसे अधिक 35 रन साहिल ने बनाए, जबकि मोहित ने 21 रन की पारी खेली। इसके बाद एवी कालेज पठानकोट की टीम 55 रन पर ढेर हो गई।
नवांशहर की ओर से साहिल ने पांच जतिन ने चार विकेट लिए। लगातार तीन दिनों में तीन मैच जीतने के बाद आर्य कालेज नवांशहर की टीम यूनिवर्सिटी की क्रिकेट लीग में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला यूनिवर्सिटी के आठ टॉप कालेज टीमों के साथ होगा। उधर वॉलीबाल में शनिवार को आर्य कालेज नवांशहर को हार का सामना करना पड़ा। वॉलीबाल की टीम अपनी जीत की लय को कायम नहीं रख पाई। जीजीएस कालेज सहराली की टीम ने नवांशहर की टीम को जोरदार मुकाबले में 26-19 28-25 से शिकस्त दी।
आरके आर्य कॉलेज के मैदान में नवांशहर पठानकोट के बीच खेले गए मैच का दृश्य।