- Hindi News
- नवांशहर में स्ट्रीट लाइटों की रिपेयर का काम शुरू
नवांशहर में स्ट्रीट लाइटों की रिपेयर का काम शुरू
नगरकौंसिलकी ओर से बंगा मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों की रिपेयर का काम शुरू करवाया गया। नगर परिषद के कर्मियों प्रमोद कुमार, सूरज कमार, रमन कुमार ने बताया कि शहर के मेन रोड पर करीब 400 से अधिक स्ट्रीट लाइट प्वांइट हैं, जिन्हें पहल के आधार पर ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर के साथ लगी तारों को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा। बता दें कि दैनिक भास्कर की ओर से मुख्य मार्गो पर लगी स्ट्रीट लाईटों इनके रखरखाव के कारण लोगों को पेश रही समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
बंगा मार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करते नगर कौंसिल कर्मचारी।