पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजंस के लिए दफ्तरों में अलग काउंटर बनाए जाएं

सीनियर सिटीजंस के लिए दफ्तरों में अलग काउंटर बनाए जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्नेहीमंदिरमें शनिवार को सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से की गई बैठक में सीनियर सिटीजंस ओल्ड एज होम, हास्टल और डे-केयर सेंटर के अलावा सरकारी दफ्तरों में उनके लिए अलग काउंटर लगाने की मांग की। जबकि इस मांग को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इस संबंध में मांग उठाने पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष डा. जेडी वर्मा, महासचिव प्रो. एसके वरूटा ने कहा कि एसोसिएशन प्रदेश सरकार से मांग करती है कि बुजुर्गों को तिरस्कार, अकेलापन और मानसिक तनाव से बचाने के लिए ओल्ड एज होम होस्टल और डे-केयर सेंटर खोला जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। वहीं सीनियर सिटीजंस को जन्मदिन और मेरिज एनिवर्सरी पर शुभकामनाएं दी गईं। देसराज, जीके चड्ढा, तिलक राज, मास्टर हुस्न लाल, मोहन लाल, शिव कल्याण, ओम प्रकाश को जन्मदिन और नरिंदर कुमार, यशपाल सिंह, एमपी पाठक को मेरिज एनिवर्सरी की बधाई दी गई। इस मौके पर सुरिंदर मोहन तेजपाल, हरी सिंह, इकबाल सिंह, रविंदर सरीन, मोहन लाल, सुभाष अरोड़ा और अन्य उपस्थित थे।

स्नेही मंदिर में बैठक के दौरान सीनियर सिटीजंस को जन्मदिन पर फूल देते सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पदाधिकारी।