- Hindi News
- मेंबरशिप कैंपेन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई वर्कशाप
मेंबरशिप कैंपेन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई वर्कशाप
भास्कर न्यूज | नवांशहर/बंगा
भारतीयजनतामहिला मोर्चा की ओर से शनिवार को अपने मेंबरशिप अभियान के तहत बंगा में जिला प्रधान मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता वर्कशाप लगाई गई। इसमें मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणु थापर जिला प्रभारी डिंपल भारद्वाज विशेष रूप से शामिल हुईं।
इस दौरान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रेणु थापर ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खुश होकर ही आज देश में हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मेंबरशिप अभियान को हर जगह भारी समर्थन मिल रहा है तथा पंजाब में पार्टी जल्द ही मेंबरशिप के 21 लाख का लक्ष्य पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण ही छह महीने में ही महंगाई काबू में गई है तथा भारत की विदेश नीति का भी दुनिया भर के लोगों ने लोहा माना है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक मंडल के लिए अलग से महिलाओं को मेंबर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने महिला मोर्चा को मजबूती से कार्य करने की अपील की।
इस मौके पर महिला मोर्चा ने उनको शाल गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया गया। मौके पर महिला मोर्चा बंगा मंडल की प्रधान नीलम गुलाटी, नवांशहर मंडल की प्रधान नम्रता खन्ना, उप प्रधान पिंकी धीर, पलवी शर्मा, पूजा, सुनीता नागी, नरेश गौड़, पिंकी धीर, मंजू बांसल, मधू कौशल, प्रकाश कौर, सुमन गौड़, सुरेश, रीटा, अनिता गौतम मुकंदपुर, रेखा लड़ोइया पिंकी ग्रोवर, निशा शर्मा, सुनीता चौहान, ऊषा नागी, सुनीता बांसल और अन्य उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा की वर्कशाप के दौरान उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष रेणु थापर, डिंपल भारद्वाज और अन्य। -भास्कर