डीसी ने किया रेत डंप का औचक निरीक्षण
डीसीआनंदितामित्रा ने शनिवार को गांव बुर्ज टाहिलदास में चल रही रेत की सरकारी खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पहले आओ-पहले पाओ की नीति को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रेत निकासी से लेकर तुलाई तक की प्रक्रिया को भी देखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के लोगों को सस्ते रेट पर आसानी के साथ रेत उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम के प्रबंध अधीन अलग-अलग जिलों में रेत गड्डे चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को रेत लेने के लिए किसी भी तरह की परेशानी हो।
जिले में चलाई गई सरकारी कंट्रोल तले बुर्ज टहिल दास रेत खाने से रोजाना की 70-80 के करीब ट्रालियां भरीं जा रही हैं। सरकारी कंट्रोल के अंतर्गत चलाई जा रही इस रेत गड्डे में 180 रुपए प्रति टन या 800 रुपए प्रति सैंकड़ा रेत की कीमत तय की गई है।
नहींशुरू हुई रेत के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा
रेतको लोगों के घरों तक पहुंचाने की सुविधा मंडी बोर्ड फिलहाल नहीं शुरू कर पाया है। ट्रांसपोर्ट के लिए सरकार की ओर से पहले 50 किलोमीटर के लिए 40 पैसे प्रति क्विंटल, प्रति क्विंटल रुपए प्रति किलोमीटर भाड़ा तय किया गया है। जबकि अगले के लिए 35 पैसे। ट्रांसपोर्टर जिसे कम बता रहे हैं। ऐसे में लोगों को रेत को बुर्ज टहिल दास से लाने के लिए भी खुद ही इंतजाम करना पड़ता है। मार्केट कमेटी नवांशहर के सेक्रेटरी दविंदर कैंथ ने बताया कि नए काम में कई समस्याएं आती हैं यह समस्या महकमे के ध्यान में है तथा इसका समाधान ढूंढा जा रहा है।
रेत के गड्डों का जायज़ा लेतीं डीसी मित्रा।
ऐसे करवा सकते हैं रेत की बुकिंग
जिलेमें रेत की बुकिंग के लिए मार्केट कमेटी नवांशहर में 01823-220006, मार्केट कमेटी बंगा में 01823-265487 और मार्केट कमेटी बलाचौर में 01885-220046 पर संपर्क किया जा सकता है। वहां से पर्ची मिलने के बाद बुर्ज टहिल दास से रेत उठवानी पड़ेगी। इसके अलावा सीधे भी बुर्ज टाहिल दास जाकर लाइन में लगकर रेत ली जा सकती है। अन्य जानकारी के लिए पंजाब लघु उद्योग निगम के आधिकारियों के साथ 98720-02122 और 98151-20984 पर संपर्क किया जा सकता है।