पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 से शुरू होंगी वोटर सूचियां बनाने का काम

15 से शुरू होंगी वोटर सूचियां बनाने का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | नगरकौंसिल चुनाव को लेकर नवांशहर की वार्डबंदी के मद्देनजर वार्डवाइज वोटर लिस्टें तैयार करने के लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से प्रोग्राम तय कर दिया गया है। नवांशहर में नई वार्डबंदी के अनुसार बीएलओ 15 दिसंबर से सूचियां तैयार करने का काम शुरू करेंगे और यह पूरी प्रक्रिया 8 जनवरी 2015 को पूरी होगी। साथ ही चुनाव के फाइनल वोटर लिस्टें प्रकाशित की जाएंगी। बता दें कि वार्डबंदी बोर्ड ने 18 सितंबर को जालंधर में हुई अपनी बैठक में शहर को 19 वार्डों में बांटते हुए नक्शा तैयार किया था। निकाय विभाग की ओर से दावे एतराजों के बाद वार्डबंदी संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर इसे स्टेट इलेक्शन कमीशन के पास भेज दी थी। स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से इस संबंध में एडीशन डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रोल अफसर को पत्र जारी कर दिया था। ईओ गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि वोटर लिस्टें तैयार करने संबंधी कार्यक्रम मिल गया है तथा 15 दिसंबर से नई वार्डबंदी के अनुसार लिस्टें तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा तथा 8 जनवरी को फाइनल लिस्टें तैयार हो जाएगी। नगर कौंसिल नवांशहर के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में बनी वोटर सूचियों को वार्ड वाइस करने का काम 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। यह वोटर लिस्टें 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगीं। इन लिस्टों पर दावे एतराज 29 दिसंबर तक लिए जाएंगे।