- Hindi News
- 5 मेंबरी कमेटी तय करेगी कांग्रेस प्रत्याशी
5 मेंबरी कमेटी तय करेगी कांग्रेस प्रत्याशी
ब्लॉककांग्रेसकी बैठक शनिवार को स्थानीय चंडीगढ़ रोड स्थित विद्यावती भवन में ब्लॉक प्रधान सतीश राणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के ब्लाक प्रभारी मनीष भारद्वाज विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान नगर कौंसिल चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक में नगर कौंसिल चुनाव के लिए पार्टी की ओर से पांच मेंबरों की कमेटी का गठन किया गया है। ब्लाक प्रभारी भारद्वाज ने बताया कमेटी में जिला प्रभारी अवतार हैनरी, जिला प्रधान धर्मपाल बंगड़, विधायक गुरइकबाल कौर, ब्लाक प्रधान सतीश राणा और ब्लॉक प्रभारी के रूप में वह खुद शामिल होंगे। इसी तरह राहों नगर कौंसिल चुनाव के संबंध में बनने वाली कमेटी में सतीश राणा की जगह वहां के ब्लॉक प्रधान चमन सिंह भानमजारा शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि टिकट के इच्छुक उम्मीदवार पार्टी फार्म पर कमेटी के पांच मेंबरों में से किसी को भी अप्लाई कर सकते हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रधान सतीश राणा ने बताया कि नगर कौंसिल चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड स्तर पर 11-11 मेंबरों की कमेटियां बनाई जाएंगी, जो घर-घर जाकर पार्टी के हक में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा अकाली दल और भाजपा के आठ साल के शासन के दौरान लोगों को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है। रेत, बजरी, केबल आदि सब चीजों पर अकाली दल या उनके समर्थकों ने कब्जा कर रखा है। इस मौके पर पूर्व कौंसिल प्रधान रजिंदर चोपड़ा, विनोद पिंका, हेमराज, मंजीत कौर, बलविंदर कुमार, पिरथी चंद, सोखी राम, राम आसरा, महिंदर सिंह, गुरमीत माही आैर अन्य उपस्थित थे।
जसवंत भारटा।
धर्मपाल बंगड़।
नवांशहर के माता विद्यावती भवन में कांग्रेसी बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
बल्लू ग्रुप ने बनाए रखी बैठक से दूरी
नवांशहरकांग्रेस नेता ललित मोहन पाठक बल्लू और उनके ग्रुप ने शनिवार को हुई बैठक से भी दूरी बनाए रखी। ललित मोहन पाठक, विपन तनेजा, रिंकू तनेजा आदि में से कोई भी बैठक में नहीं आया। ललित मोहन पाठक पिछले काफी समय से बैठकों में नहीं रहे हैं, जिसका नुकसान पार्टी को कौंसिल चुनाव में हो सकता है। ब्लॉक प्रभारी मनीष भारद्वाज का कहना है कि उनकी ललित मोहन पाठक से बात हुई है वह कहीं बाहर थे। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि पार्टी का हर वर्कर या नेता हर बैठक अटैंड करे। ललित मोहन पाठक वरिष्ठ नेता हैं वह अगली बैठक