- Hindi News
- गेहूं की फसल की राखी कर रहे व्यक्ति पर हमला
गेहूं की फसल की राखी कर रहे व्यक्ति पर हमला
थानाकाठगढ़पुलिस ने खेत में गेहूं की राखी कर रहे व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बलाचौर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव नत्था नंगल के रहने वाले जसवीर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर करीब 11 बजे वह खेत में गेहूं की फसल की राखी कर रहा था। इस दौरान मदन लाला, उसके बेटे हेम राज और सोनू ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काठगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।