कुत्ते को बचाते समय बाइक सवार जख्मी
नवांशहर | बंगारोड स्थित यूको बैंक के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे कुत्ते को बचाते समय बाइक सवार युवक गिरकर जख्मी हो गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव धर्मकोट के रहने वाले दविंदर ने बताया कि वह नवांशहर की सहकारी शुगर मिल में नौकरी करता है। शनिवार को बाइक से शुगर मिल जा रहा था कि यूको बैंक के पास पहुंचने पर अचानक एक कुत्ता बाइक के आगे गया। कुत्ते को बचाते समय बाइक नियंत्रित को गया, जिस कारण वह गिरकर चोटिल हो गया।