दो कारों की टक्कर में एक युवक जख्मी
नवांशहर | चंडीगढ़मार्ग स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के पास शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि मोहल्ला हरगोबिंद नगर के रहने वाले विजय कुमार अपनी कार को मान अस्पताल की ओर मोड़ रहे थे कि एक कार उनकी कार से टकरा गई। जिसके चलते विजय को चोटें आईं। जबकि दोनों कारों को भी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।