पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों ने गुरु के बताए मार्ग पर चल कर जीवन सफल करने का दिया संदेश

संतों ने गुरु के बताए मार्ग पर चल कर जीवन सफल करने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरुरविदास वेलफेयर ट्रस्ट नवांशहर की ओर से करिआम रोड स्थित नई दाना मंडी में 10वां संत सम्मेलन कीर्तन दरबार आयोजित करवाया गया।

डेरा सच्च खंड बल्लां के संत निरंजन दास की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सुबह श्री अमृतवाणी जी का पाठ किया गया। इसके उपरांत कीर्तनी संगीतक जत्थों जिनमें कीर्तनी कथावाचक ओंकार सिंह, गायक राज ददराल राज मेंहदी ने श्री गुरु रविदास जी की वाणी के आधार पर कीर्तन किया। जबकि संत निरंजन दास डेरा सच्च खंड बल्लां वाले, संत प्रिथी दास, संत प्रीतम दास, संत लेख राज संत मनदीप दास ने श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उनकी प्रभू भक्ति और गुरु जी के उपदेशों के बारे में कथा प्रवचन करके संगत को निहाल किया।

संतों ने संगत को गुरु जी के बताए रास्ते पर चल कर अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी। श्री गुरु रविदास समाज सेवा पुरस्कार कथा वाचक कीर्तनी ज्ञानी ओंकार सिंह गढ़पधाना को देकर सम्मानित किया गया, जबकि बहादुर धीआं का पुरस्कार कुमारी दलजीत कौर जींदोवाल नवजोत राए बैंसा को दिया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल साहलों, परमजीत महालों, सतपाल फौजी, सतनाम सिंह, जोगिंदर मैंगड़ा, हरमेश थांदी, कुलविंदर काहमा, अजीत राम गुणाचौर, तरसेम गुणाचौर, सतविंदर जब्बोवाल, परविंदर, जनक राज, जोगा सिंह जींदोवाल, अमनदीप सिंह, हरबिलास, डा. गुरनाम चंदड़, सर्बजीत जाफरपुर, बिशन दास, दिलबाग, केवल काहमा, मा. केवल राम, मूल चंद चणकोई, निरमल सिंह भूंबला, निककू राम, अनिल बाली और अन्य उपस्थित थे।

नई दाना मंडी में 10वां संत सम्मेलन और कीर्तन दरबार में मौजूद संगत। -भास्कर

मंच पर मौजूद संत निरंजन दास और अन्य संत। -भास्कर

नवांशहर में कीर्तन करते ज्ञानी ओंकार सिंह और अन्य। -भास्कर