- Hindi News
- 14 एकड़ पंचायती जमीन सरकार ने दी प्राइवेट संस्थान को लीज पर
14 एकड़ पंचायती जमीन सरकार ने दी प्राइवेट संस्थान को लीज पर
छोकरांवेलफेयर एसोसिएशन ने गांव छोकरां स्थित दोआबा ग्रुप आफ कॉलेजिस को दी गई जमीन के एवज में सरकार से मुआवजे की मांग की है। प्रधान सुखविंदर सिंह तूर ने कालेज के नाम के साथ हमेशा गांव छोकरां लिखे जाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि गांव छोकरां की 14 एकड़ पंचायती जमीन सरकार को पालीटेक्निक बनाने के लिए दी गई थी, लेकिन सरकार ने इस जमीन पर पालीटेक्निक बनाकर उसे एक प्राइवेट संस्थान को लीज पर दे दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत की इस 14 एकड़ जमीन के बदले में गांव के विकास के लिए सरकार को हर साल 3 लाख रुपए की सहायता गांव को देनी चाहिए। उन्होंने कालेज प्रबंधन से भी अपील की कि कालेज के नाम के साथ गांव छोकरां का नाम लगाया जाए। वेलफेयर एसोसिएशन ने गांव में प्राइमरी हैल्थ सेंटर, डिस्पेंसरी सीवरेज का प्रबंध करने की मांग भी की। गांव के सरपंच कुलदीप सिंह, पंच जरनैल सिंह, नरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, दीदार सिंह आदि ने भी सरकार से गांव को विशेष सहायता देने की मांग की है। इस मामले में कालेज प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए डा. राजेश्वर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।