- Hindi News
- अकाली तेरह भाजपा छह सीटों पर लड़ेगी नवांशहर में चुनाव
अकाली तेरह भाजपा छह सीटों पर लड़ेगी नवांशहर में चुनाव
दुग्गल-वालिया ग्रुप रहा बैठक से दूर
सीटबंटवारे को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन की हुई इस बैठक में अकाली दल की ओर से कई नेता शामिल हुए लेकिन शंकर दुग्गल और मनजिंदर वालिया ने बैठक से दूरी बनाए रखी। पूछने पर शंकर दुग्गल ने बताया कि उन्हें बैठक की कोई जानकारी ही नहीं थी तो वे जाते कैसे। इससे ज्यादा वे इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहते।
भास्कर न्यूज | नवांशहर
सीटोंकेबंटवारे को लेकर अकाली दल और भाजपा में कई दिनों से चल रहा विवाद रविवार को सुलझ गया। दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं की दोपहर बाद डा. अश्विनी धीर के निवास पर बैठक हुई, जिसमें सीट एडजस्टमेंट पर अंतिम फैसला किया गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के नेताओं ने वार्डों पर अपने अपने दावे रखे। भाजपा किसी भी कीमत पर वार्ड नंबर 5, 14 19 से अपना दावा नहीं छोड़ना चाह रही थी तो अकाली दल उन्हें पुराने पांच वार्डों के अलावा 16 नंबर वार्ड ही देना चाह रहा था।
भाजपा वार्ड नंबर आठ को भी अकाली दल के लिए छोड़ उसके बदले में नया वार्ड मांग रही थी। वहीं अकाली दल का कहना था कि वार्ड नंबर 5 19 तो उनके जीते हुए वार्ड हैं और ऐसे में इन वार्डों पर भाजपा अपना हक कैसे बता सकती है। लंबी जद्दोजहद के बाद अकाली दल वार्ड नंबर 14 भाजपा के लिए छोड़ने पर तैयार हो गया। अकाली नेता एसजीपीसी मेंबर गुरबख्श सिंह खालसा और भाजपा मंडल प्रधान विकास नारद ने बताया कि पुराने फामूले के हिसाब से ही सीटों का बंटवारा किया गया है लेकिन क्योंकि वार्डबंदी नई हुई है, इसलिए एक बार फिर दोनों दलों के नेताओं ने बैठकर वार्डों को रि-डिफाइन कर लिया है। बैठक में जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज, अकाली दल की हलका इंचार्ज सतिंदर कौर करीहा, डा. अश्वनी धीर, डा. शिव कुमार तेजपाल, कुलविंदर सिंगला, सतीश तेजपाल, परम खालसा, भारती आंगरा, एचएस भट्टी भी मौजूद थे।
किसवार्ड से कौन लड़ेगा
नेताओंने बताया कि नवांशहर में भाजपा वार्ड नंबर आठ, नौ, दस, चौदह, सत्रह अठारह से चुनाव लड़ेगी, जबकि अकाली दल वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, ग्यारह, बारह, तेरह, पंद्रह, सोलह उन्नीस से चुनाव लड़ेगा।
दोवार्डों में अदला-बदली होंगे पार्टी के सिंबल
बैठकमें यह भी फैसला किया गया कि नवांशहर शहर के अंदरूनी वार्ड नंबर आठ में सिंबल भाजपा का ही होगा, जबकि उम्मीदवार अकाली दल का। वार्ड से अकाली नेता भारती आंगरा भाजपा के सिंबल पर लड़ सकते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 5 से भाजपा उम्मीदवार अकाली दल के सिंबल पर लड़ सकता है।