- Hindi News
- भाजी ! दिल्ली दी छड्डो तुसीं ऐत्थे दी गल करो
भाजी ! दिल्ली दी छड्डो तुसीं ऐत्थे दी गल करो
नवांशहर की पुरानी दानामंडी में रविवार को धूप सेक रहे लोगों में चुनावी चर्चांए गर्म थीं। दिल्ली में भाजपा, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के प्रदर्शन पर रोचक बहस चल रही थी। कांग्रेस के एक समर्थक ने कहा कि केजरीवाल ने भाजपा को बट्टोबाट पा दित्ता है, तो दूसरी आवाज आई कि खुश तुसीं क्यों हो रहे हो, तुसीं तां किते नजर ही नहीं आने। फिर तीसरे भाजपा समर्थक ने हलके से कहा कि वैसे ये भाजपा के लिए भी अच्छा है कि वह संभल जाए। इसी बीच वहां दानामंडी के वार्ड नंबर नौ से चुनाव लडऩे के इच्छुक कांग्रेस प्रत्याशी नीरू खोलसा के पति रमन खोसला भी वहां पहुंच जाते हैं। उनके पहुंचते ही बात सीधी दिल्ली से नवांशहर पहुंच जाती है, क्योंकि पास ही खड़े एक युवक ने कह दिया दिल्ली दी छड्डो तुसीं ऐत्थे दी गल करो। चर्चा वार्ड नौ की सियासत पर शुरू हो जाती है। पुनीत कहते हैं कि उम्मीदवार का मिलनसार होना जरूरी है और वोट उसी को जाएगा, जो सबको साथ लेकर चलेगा। बात सुनते ही रमन खोसला वहीं पर प्रचार शुरू कर देते हैं..