पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान केंद्र लंगड़ोआ में ट्रेनिंग कैंप आज से

विज्ञान केंद्र लंगड़ोआ में ट्रेनिंग कैंप आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | बागवानीविकास अधिकारी डा. जगदीश सिंह काहमा ने बताया कि कृषि के सहायक धंधों को प्रोत्साहित करने के लिए शहद की मक्खियां पालने के धंधे की सिखलाई बागवानी विभाग कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोया के सहयोग से दी जाएगी। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 9 से 13 फरवरी तक कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोया में दी जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में उन्होंने बताया कि चाहवान 9 फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे कृषि विज्ञान केंद्र लंगड़ोया में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ट्रेनिंग लेने के बाद जो किसान शहद की मक्खियों का पालन करेंगे उन्हें राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अधिक से अधिक 50 बक्सों पर 40 फीसद सब्सिडी दी जाएगी।