पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात लोगों को गिरफ्तार करके बरामद की 42 ग्राम हेरोइन

सात लोगों को गिरफ्तार करके बरामद की 42 ग्राम हेरोइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिसने विभिन्न जगहों पर 7 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना मुकंदपुर की पुलिस ने वाई प्वाईंट अपरा रोड पर लगाए नाके पर बाइक सवार दो युवकों को रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह और भूपिंदर सिंह बूटा दोनों वासी गांव रहिपा के तौर पर हुई है।

इसी तरह मुकंदपुर पुलिस ने गढ़ी अजीत सिंह पुल नहर के पास नाके पर एक जिप्सी को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर भागने लगा। पुलिस ने ड्राइवरर रणजीत सिंह वासी गांव हकीमपुर को काबू करके उसकी तलाशी ली। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उधर, थाना सदर बंगा की पुलिस ने रेलवे क्रासिंग मल्लूपोता के पास नाके पर गांव लखपुर के साबी को काबू करके उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव बघौरां के नजदीक एक महिंदरा गाड़ी को रोक कर उसमें सवार गांव किशनपुरा के रमनदीप गर्ग के पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। राहों पुलिस ने गश्त के दौरान गांव कंग के पास गांव कंग के जरनैल सिंह को काबू करके उसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की। उधर, थाना बहराम की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सरहाल राणूआं के लखविंदर सिंह को काबू करके उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित थानों में केस दर्ज कर लिए हैं।