पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घास मंडी मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 13 से

घास मंडी मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 13 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवालापंडितजय दयाल ट्रस्ट घास मंडी मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13 से 17 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ अयोध्यापुरी भवन में आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा और सेवादार अशोक वर्मा ने बताया कि बाबा महेश गिरी महाराज के आशीर्वाद से कथावाचक कृष्ण गोपाल सुवेदी (गोपाल जी) की देखरेख में 13 फरवरी को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन मंदिर में कथावाचक शिव पुरान महात्मय शिव पूजन रहस्य, पार्थिव लिंग पूजन विधि शिवरात्रि की महिमा सुनाएंगे।

14 फरवरी को सदाशिव द्वारा सृष्टि विस्तार, ब्रहमा-विष्णु को ज्योतिर्मय लिंग के दर्शन और 15 फरवरी सदाशिव के द्वारा त्रिदेवोत्पति, सती चरित्र, श्री शिव-पार्वती विवाह उत्सव होगा। 16 फरवरी को श्री कार्तिकेय जन्म, गणेश प्रसंग, त्रिपुर संहार कथा, श्री तुलसी चरित्र, श्री शिव के अनेक रौद्र अवतारों का दर्शन और 17 फरवरी को द्वादश ज्योतिलिंगों की कथा पार्वती चरित्र शिव पंचात्रर मंत्र महिमा, शिव पुराण विश्राम प्रसंग सुनाया जाएगा। 17 फरवरी को सुबह 9 बजे गणेश पूजन, द्वार पूजन, ध्वजारोहण हवन होगा। 18 फरवरी दोपहर को भंडारा और शाम को महाआरती धूनी रमाई जाएगी। कथा रोजाना रात 7.30 बजे से रात 10.30 बजे तक दिल्ली के आचार्य कृष्ण गोपाल सुवेदी मंदिर में करेंगे। रोजाना महाआरती शाम 6.30 बजे होगी। इसी उपलक्ष में ट्रस्ट कमेटी और रामायण प्रचार कमेटी, महिला संकीर्तन मंडल द्वारा 14 15 फरवरी को सुबह मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी हुई बैठक में विजय वर्मा, भगवान दास, शिव कुमार शर्मा, सुनील बहल, शिवाजी राव शिंदे, अजय कुमार, ओम प्रकाश, मदन गोपाल, अजय अरोड़ा, राजेश चोपड़ा मौजूद थे।