- Hindi News
- महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर भोले शंकर क्लब ने की बैठक
महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर भोले शंकर क्लब ने की बैठक
नवांशहर | भोलेशंकर क्लब की बैठक रेलवे रोड पर हुई, जिसमें महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। क्लब के सदस्य हैप्पी कुमार और अनमोल चोपड़ा ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर शहर में 16 17 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया 16 फरवरी को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी जो दाना मंडी के शिव मंदिर से शुरू होगी और कमेटी घर के पास स्वागत किया जाएगा। 17 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक रक्तदान कैंप लगाया जाएगा और बाद दोपहर लंगर लगाया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान भोले नाथ की झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा में शहर के सभी मंदिरों धार्मिक कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में लक्की, भुवेश कुमार नुन्नू, मोहम्मद कासिम, कुशल तूर, दिनेश कुमार आदि शामिल थे।